उमराव समाज सेवा समिति
सफलता की कहानियां

सफलता की कहानियां

Story Image
Story Image
उमराव समाज सेवा समिति का कृषि संगोष्ठी एवं वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन समारोह

छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 जयंती के पावन अवसर पर

उमराव समाज सेवा समिति का कृषि संगोष्ठी एवं वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 जयंती के पावन अवसर पर उमराव समाज सेवा समिति द्वारा वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं तकनीकी कृषि पशु चिकित्सा एवं पशुपालन से संबंधित संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री देवनारायण वर्मा जी द्वारा किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज के छायाचित्र में माल्यार्पण कर किया गया, जिसमें भू देव शास्त्री जी ने मंत्रोच्चार किया। प्रोफेसर डॉ बृज गोपाल जी द्वारा शिवाजी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया ।
उन्होंने शिवाजी के गोरिल्ला युद्ध की चर्चा करते हुए शिवनेरी किला एवं उनके युवावस्था की विविध गतिविधियों पर व्यापक प्रकाश डाला गया ।
वरिष्ठ साहित्यकार श्री बृज उमराव जी द्वारा समसामयिक विषयों पर अपनी कविताओं का पाठ किया । सामाजिक चिंतक श्री कैलाश उमराव जी द्वारा उमराव समाज कुरुक्षेत्र एवं मराठा साम्राज्य की सांस्कृतिक गतिविधियों एवं विरासतों के बारे में विविध चर्चा की गई । डॉ अनिल उमराव जी ने उमराव समाज के सदस्यों हेतु उमराव हॉस्पिटल में विशेष सुविधाओं की चर्चा करते हुए बदलते मौसम में बढ़ रहे बीमारियों के निदान हेतु सार्थक उपचार बताएं । उमराव समाज सेवा समिति के महासचिव श्री हरिपाल उमराव ने समिति के उद्देश्यों एवं उनकी उपलब्धियां पर विशेष चर्चा करते हुए समिति के से जुड़ने हेतु समाज के सभी लोगों को प्रेरित किया ताकि समाज को एक सूत्र में पिरोया जा सके एवं समाज का चौमुखी विकास किया जा सके । वरिष्ठ सदस्य श्री रमेश चन्द्र जी आलमपुर निवासी ने तकनीकी कैश क्रॉप, की प्रयोगात्मक खेती की संक्षिप्त जानकारी भी दिया।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान पुष्प माला ,शाल एवं आत्मीय अभिनंदन किया गया। सभी सम्मानित वरिष्ठ जनों का संक्षिप्त जीवन परिचय भी दिया गया जिन्होंने अपने 8 दशक से के लगभग के जीवन का अनुभव नई पीढ़ी को बताया । कुछ वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवा वर्ग की कमी होने के कारण उनसे बात करने वाले एवं उनका अनुभव लेने वाले लोग दिखाई नहीं देते हैं ।
सम्मानित किए जाने वाले सदस्यों में श्री शिवनाथ ग्राम बाबूपुर उम्र 82 वर्ष, श्री गोविंद प्रसाद ग्राम बाबूपुर उम्र 88 वर्ष, श्री गुरु प्रसाद जी खानपुर उम्र 86 वर्ष, श्री सूरज दीन ग्राम सेठी उम्र 85 वर्ष ,श्री वीरेंद्र कुमार वर्मा ग्राम आलमपुर, श्री वीरेंद्र कुमार ग्राम सैमिशी उम्र 81 वर्ष, श्री रघुनाथ जी ग्राम बोधी पुर उम्र 82 वर्ष, श्री धनीराम ग्राम बोधी पुर उम्र 70 वर्ष ,श्री रामपाल ग्राम बसंत खेड़ा उम्र 92 वर्ष ,श्री राम शरण सिंह वरिष्ठ शिक्षक ग्राम दामोदर पुर उम्र 82 वर्ष, श्री राम जीवन ग्राम बोधिपुर उम्र 83 वर्ष ,श्री जगदीश उम्र 81 वर्ष श्री रामसनेही उर्फ राम गुलाम ग्राम टरुवा पुर उम्र 90 वर्ष, श्री राम बिहारी बकिया पुर श्री रामराज ग्राम बोधिपुर उम्र 85 वर्ष, श्री रामदयाल आर्य ग्राम दरियापुर छेदिया 90 वर्ष श्री पन्नालाल ग्राम टरुआ पुर उम्र 85 वर्ष, श्री चंद्रपाल ग्राम खानपुर उम्र 90 वर्ष श्री बहोरी लाल ग्राम बाबूपुर 92 वर्ष का सम्मान किया गया ।
सभी वरिष्ठ नागरिकों ने मुक्त कंठ से उमराव समाज सेवा समिति के सदस्यों, कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को शुभाशीष दिया । श्री शिव शरण जी ने उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्य क्रम में श्री शिव शरण जी, डिगरुवा,श्री अवधेश कुमार बाबूपुर, श्री शिव कुमार लल्लू भैया फिरोज पुर, श्री संदीप उमराव सगरा, डॉ रमेश कुमार वर्मा महुआखेड़ा,श्री विनीत कुमार उमराव जी, फिरोज पुर,श्री राजीव कुमार जी धमना, श्री भू देव शास्त्री जी धमना, श्री मुन्ना बाबू अस्धना, सहित उमराव समाज सेवा समिति के सदस्यों पदाधिकारियों का योगदान सराहनीय रहा।

सादर
उमराव समाज सेवा समिति

Story Image
Story Image
उमराव समाज सेवा समिति द्वारा शिविर का आयोजन-02-11-2025

आज दिनांक 02-11-2025 को उमराव समाज सेवा समिति कानपुर के तत्वावधान में डा, राजेंद्र प्रसाद वर्मा (संयोजक) की देखरेख में मानस ब्लड बैंक बर्रा बाई पास चौराहा कानपुर में रक्त दान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें डा, राजेंद्र प्रसाद वर्मा केंद्रीय उपाध्यक्ष, श्री हरिपाल उमराव केन्द्रीय महासचिव, डा, अनिल उमराव जी सदस्य केंद्रीय कार्यकारणी, डी, एन, वर्मा जिला अध्यक्ष, इंजी, आशुतोष उमराव जिला सचिव, श्री वीरेन्द्र कुमार जी कार्यालय सचिव, डा, हरिश्चंद्र उमराव जी एवं लोको पायलट श्री सुनील जी ने अपनी गरिमामई उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया। सभी सम्मानित रक्त दान दाताओं को बहुत बहुत बधाई एवं धन्यवाद|
आभार

समिति की ओर से सभी रक्तदाताओं और कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है। आपकी भागीदारी और सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ।

सादर,
उमराव समाज सेवा समिति

Story Image
Story Image
उमराव समाज सेवा समिति द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह और रक्तदान शिविर का आयोजन

आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को उमराव समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सचान गेस्ट हाउस चौराहा बर्रा, कानपुर नगर में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

रक्तदान शिविर

माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद मानस ब्लड बैंक बर्रा बाई पास चौराहा में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उमराव समाज के 11 लोगों ने रक्तदान कर एक सराहनीय पहल की। रक्तदान करने वाले सभी सदस्यों का समिति की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है।

कार्यक्रम में उपस्थित

कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष डा. राजेंद्र प्रसाद वर्मा, केंद्रीय महासचिव हरिपाल उमराव, जिला अध्यक्ष डी. एन. वर्मा, केंद्रीय सदस्य कैलाश पटेल, जिला महासचिव एडवोकेट विनीत उमराव , जिला सचिव कमलेश उमराव, संगठन सचिव वेद प्रकाश उमराव, और केंद्रीय सदस्य श्री रविन्द्र उमराव एवं श्री भूपेंद्र उमराव सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने सक्रिय भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

आभार

समिति की ओर से सभी रक्तदाताओं और कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है। आपकी भागीदारी और सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ।

सादर,
उमराव समाज सेवा समिति

Story Image
Story Image
🌟 सफलता की कहानी: 10 वर्षीय युग पटेल की जिंदगी बची – धन्यवाद आपके सहयोग को!

"एक मासूम जीवन की करुण पुकार – कृपया मदद करें 🙏"
इस अपील के माध्यम से हम सबने 10 वर्षीय युग पटेल के लिए मदद की गुहार लगाई थी। एक गंभीर दुर्घटना में झूले से गिरने के कारण युग के सिर में अंदरूनी चोट आई थी और ब्लड क्लॉटिंग (खून का थक्का) हो गया था। आपातकालीन ऑपरेशन ही उसका एकमात्र विकल्प था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय थी।

📌 परिवार की स्थिति थी बेहद कठिन:
पिता श्री मिथलेश कुमार अब इस दुनिया में नहीं हैं

माता श्रीमती नीलम देवी अकेले ही बेटे का पालन-पोषण कर रही थीं

बाबा जी वृद्ध और असहाय

अत्यंत सीमित आर्थिक संसाधन

लेकिन...

❤️ आपके सहयोग से चमत्कार हुआ!
आप सभी महानुभावों ने 105,000 रुपये की सहायता राशि भेजी, और उसी सहयोग से युग का ऑपरेशन सफलतापूर्वक कुलवंती अस्पताल में किया गया।

👦 युग अब पूर्णतः स्वस्थ है और अपने घर लौट आया है।
उसकी माँ की आँखों में आज आँसू हैं – लेकिन अब ये आभार और खुशी के आँसू हैं।

🙏 समाज का धन्यवाद:
हम दिल से सभी सहयोगियों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने समय रहते आगे आकर इस मासूम जीवन को बचाया।

आपका छोटा-सा सहयोग युग के लिए जीवनदान साबित हुआ।
यह उदाहरण हमें यह भी सिखाता है कि जब समाज एकजुट होता है, तब असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।

💬 नीलम देवी (माता) का संदेश:
"मैं अकेली थी… लेकिन आज मुझे लगा कि पूरा समाज मेरे साथ खड़ा था। ईश्वर आप सभी को खुश और स्वस्थ रखे।"

📢 यह कोई अंत नहीं... यह शुरुआत है – एक ऐसे समाज की जो अपने हर सदस्य के लिए खड़ा रहता है।